← Back to Tathya Post

Reported by Press Information Bureau

ईपीएफओ ने केरलम में ओणम से पहले अगस्त 2026 की पेंशन जारी की

Government of India press release, reproduced in full. Issued by the Press Information Bureau for republication.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने ओणम के त्योहार से पहले, 26 अगस्त 2026 को केरलम ज़ोन के तहत 4,40,901 पेंशनभोगियों के खातों में अगस्त 2026 महीने की पेंशन जमा कर दी है। ईपीएफओ ने अपने सभी सदस्यों और पेंशनभोगियों को ओणम की शुभकामनाएं दी हैं।

आमतौर पर, कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत मासिक पेंशन महीने के आखिर में दी जाती है। लेकिन, ओणम के आगामी समारोह को देखते हुए, ईपीएफओ ने 26 अगस्त 2026 को पेंशन जारी करने के लिए विशेष व्यवस्था की, ताकि पेंशनभोगी और उनके परिवार अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकें और बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

पेंशन ईपीएफओ की केंद्रीकृत पेंशन भुगतान प्रणाली (सीपीपीएस) के जरिए जमा की गई है, जो देश भर में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे पेंशन का आसान और कुशल अंतरण सुनिश्चित करती है।

ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा लाभों को समय पर पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीक सक्षम पहलों और नागरिक-केंद्रित सुधारों के माध्यम से पेंशन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Keep reading on Tathya Post